चार महीने से खुला सीवर चेंबर, हादसे का इंतजार!

सिंगरौली: वार्ड क्रमांक 41 गनियारी स्थित चौरा टोला मार्ग पर पिछले चार महीने से सीवर चेंबर खुला पड़ा है। स्थानीय लोगों की कई बार शिकायत के बावजूद ठेकेदार ने अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई है।
सड़क संकरी होने के कारण यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। वहीं, रात के अंधेरे में खुला चेंबर दिखाई नहीं देने से हादसे का खतरा बना हुआ है। छोटे बच्चों और मवेशियों के भी इसमें गिरने की आशंका है।स्थानीय लोगों ने नगर निगम प्रशासन से जल्द चेंबर की मरम्मत कराने और जिम्मेदार ठेकेदार पर कार्रवाई करने की मांग की है।

Next Post

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का लिंक्डइन पोस्ट में दावा, 2011 से 2023 के बीच भारत में करीब 50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले

Mon Nov 23 , 2026
नई दिल्ली, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लिंक्डइन पर साझा किए गए एक लेख में विश्व बैंक की रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया है कि वर्ष 2011 से 2023 के बीच भारत के लगभग 50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं, […]

You May Like