
बडऩगर सडक़ दुर्घटना में घायल हुआ था युवक
उज्जैन। दुर्घटना में घायल बडऩगर के युवक को गंभीर हालत में उज्जैन लाया गया था। जिसकी मौत हो गई थी। जिसकी पहचान सब्जी बेचने वाले के रूप में की गई है। परिजनों के आने पर पोस्टमार्टम कराया गया।
बडऩगर के ग्राम रुनीजा से शुक्रवार दोपहर गंभीर हालत में एक युवक को उपचार के लिए चरक भवन लाया गया था। जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई थी। मृतक की पहचान नहीं होने पर बडऩगर पुलिस परिजनों की जानकारी जताने का प्रयास कर रही थी। देर शाम बडऩगर के ही मिर्ची नाला क्षेत्र में रहने वाले परिजन बलराम पिता गोपाल के लापता होने की शिकायत लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने परिजनों को मृतक का फोटो दिखाया जिसे देखते ही परिजनों ने बलराम के रूप में पहचान कर ली। रात में ही उज्जैन पहुंचे परिजनों ने बताया कि बलराम फेरी लगाकर सब्जी बेचने का काम करता था। बडऩगर पुलिस के अनुसार अज्ञात वाहन से हुई दुर्घटना में बलराम घायल हुआ था जिसे उज्जैन भेजा गया था। अस्पताल पुलिस चौकी ने पोस्टमार्टम कराया है अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है मर्ग डायरी आने पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की जाएगी।
