बुधनी। भोपाल में आयोजित 70वीं संभाग स्तरीय बेसबॉल प्रतियोगिता में डीडी कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूलके खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का मान बढ़ाया. अंडर17 एवं अंडर19 बालक-बालिका वर्ग में हुए मुकाबलों में डीडी कॉन्वेंट के खिलाडिय़ों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया जिससे उनका चयन आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है. बेसबॉल टीम की सफलता के पीछे खिलाडिय़ों की मेहनत के साथ कोच विकास राजपूत का निरंतर मार्गदर्शन भी अहम माना जा रहा है. संस्था के डायरेक्टर जेके त्रिपाठी, आकाश मसीह, रमाकांत कुंवर, ज्ञाना सिंह एवं गगन सोनी व स्टाफ ने खिलाडिय़ों और कोच विकास राजपूत को बधाई दी.
