जीवाजी विश्वविद्यालय में आज मनाया जाएगा कारगिल विजय दिवस

ग्वालियर:जीवाजी विश्वविद्यालय में आज 26 जुलाई रविवार को प्रातः 10 बजे गालव सभागार में कारगिल विजय दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी, दो मिनट का मौन रखा जाएगा तथा राष्ट्रभक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित होंगे।

अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. जे.एन. गौतम ने सभी विभागाध्यक्षों, निदेशकों एवं समन्वयकों से छात्र-छात्राओं सहित कार्यक्रम में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी अध्ययनशालाओं में कारगिल विजय दिवस पर निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित करने को कहा गया है। प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को 15 अगस्त को कुलगुरु द्वारा प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे।

Next Post

भारत विकास परिषद 'सहयोग' शाखा आज लगाएगी निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

Sun Jul 26 , 2026
ग्वालियर: भारत विकास परिषद मध्य भारत उत्तर प्रांत की ‘सहयोग’ शाखा द्वारा सेवा प्रकल्प के अंतर्गत आज 26 जुलाई को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आहूजा क्लिनिक, माधवगंज लश्कर में लगेगा। प्रांत के मीडिया प्रभारी अशोक […]

You May Like