नेहरू पार्क के पास से ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

इंदौर। शहर में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तुकोगंज थाना पुलिस ने नेहरू पार्क के सामने स्थित शिव मंदिर के पास घेराबंदी कर एक शातिर नशा तस्कर को दबोचा है, जिसके कब्जे से लाखों रुपए मूल्य की ब्राउन शुगर बरामद की गई है।

तुकोगंज पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि नेहरू पार्क इलाके में एक व्यक्ति मादक पदार्थ की सप्लाई के लिए आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नेहरू पार्क शिव मंदिर के सामने संदिग्ध अवस्था में खड़े एक युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अब्दुल साबिर उर्फ सलमान पिता अब्दुल रउफ निवासी आजाद नगर, इंदौर बताया।पुलिस ने जब आरोपी अब्दुल साबिर की तलाशी ली, तो उसके पास से अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर बरामद हुई। तौल कराने पर इसका कुल वजन 11.60 ग्राम निकला, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के पास से तस्करी में इस्तेमाल किया जा रहा एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है।तुकोगंज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह यह नशा कहां से लाया था और इंदौर में किन-किन लोगों को इसकी सप्लाई करने वाला था।

Next Post

विधवा महिला का शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण

Wed May 6 , 2026
इंदौर। परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में एकव्यक्ति ने विधवा महिला को सहारा देने और शादी करने का वादा कर लंबे समय तक उसका शोषण किया और अंत में अपने वादे से मुकर गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू […]

You May Like