मानसिक स्वास्थ्य एवं रुचियों के विकास पर जागरूकता कार्यक्रम

ग्वालियर। माधव विधि महाविद्यालय में नेशनल टास्क फोर्स के निर्देशानुसार विद्यार्थियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य एवं रुचियों के विकास विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता नवनीत पचौरी ने विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आज के डिजिटल युग में मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए प्रकृति के साथ समय बिताना, नियमित व्यायाम करना, अपनी रुचियों को विकसित करना तथा मोबाइल फोन का सीमित उपयोग करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को तनावमुक्त जीवन जीने के लिए सकारात्मक सोच अपनाने, परिवार एवं मित्रों के साथ समय बिताने तथा प्राकृतिक वातावरण से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का आयोजन ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. शीतल जैन के मार्गदर्शन में हुआ। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने सहभागिता की तथा मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर जानकारी प्राप्त की। प्रतिभागियों ने मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

Next Post

जल स्रोतों के पुनर्जीवन और अमृत-2.0 के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखा जाए: निगमायुक्त

Mon Jul 6 , 2026
जबलपुर। विधानसभा प्रश्नों के उत्तर पूर्ण प्रामाणिकता के साथ समय-सीमा में प्रेषित किया जाए, जल स्रोतों के पुनर्जीवन और अमृत-2.0 के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखा जाए। यह बातें निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के द्वारा जल संरक्षण, नगरीय विकास एवं जन-शिकायत निवारण को लेकरें समीक्षा बैठक में कहीं। उन्होंने […]

You May Like