इंदौर:लसूड़िया थाना क्षेत्र के हरे कृष्ण विहार कॉलोनी निपानिया में सुबह दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया. तेज गति और लापरवाही से चल रही कार नम्बर एमपी 09 एटी 0452 ने दो वर्षीय बालिका प्रथिमा सहेरिया को टक्कर मार दी.
गंभीर चोट लगने से मासूम की मौके पर ही मौत हो गई. बच्ची कॉलोनी में मौजूद थी, तभी कार चालक ने नियंत्रण खोते हुए उसे अपनी चपेट में ले लिया. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
