इस बार यूएस ओपन 15 दिन खेला जायेगा

न्यूयॉर्क, 22 अगस्त (वार्ता) इस बार रविवार से शुरु हो रहा वर्ष का चौथा और आखिरी ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन 15 दिनों तक खेला जायेगा।

टूर्नामेंट आयोजकों ने कहा कि अतिरिक्त दिन से न केवल खिलाड़ियों पर कार्यक्रम संबंधी दबाव में कमी आयेगी और बल्कि प्रशंसकों का अनुभव भी बेहतर होगा। पिछले साल 2024 के संस्करण 832,000 से अधिक रिकार्ड दर्शकों को आकर्षित किया था। इस बार साल 70 हजार अतिरिक्त प्रशंसकों के आने की उम्मीद है।

अमेरिकी सनसनी बेन शेल्टन आर्थर ऐश स्टेडियम में एक क्वालीफायर के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। गत चैंपियन और शीर्ष वरीयता प्राप्त आर्यना सबालेंका का मुकाबला रेबेका मासरोवा से होगा, जबकि रात के सत्र में 19 वर्षीय कैलिफोर्नियाई लर्नर टीएन और चार बार के यूएस ओपन विजेता नोवाक जोकोविच के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा।

लुई आर्मस्ट्रांग स्टेडियम में एम्मा राडुकानू अपने अभियान की शुरुआत एक क्वालीफायर के खिलाफ करेंगी, जबकि चौथी वरीयता प्राप्त टेलर फ्रिट्ज का सामना हमवतन अमेरिकी एमिलियो नवा से होगा। बाद में शाम कोउवर्तमान 13वीं वरीयता प्राप्त डेनियल मेदवेदेव का सामना फ्रांस के बेंजामिन बोन्जी से होगा।

पहले दिन जेसिका पेगुला, जैस्मीन पाओलिनी और एम्मा नवारो अपने-अपने मुकाबलों में स्पर्धा करेंगे। इस आयोजन को और अधिक समावेशी बनाने के लिए इस वर्ष ऑडियो-वर्णित मैच कमेंट्री, दृष्टिबाधित प्रशंसकों के लिए अनुकूल सुविधाएं और बहुभाषी कैप्शनिंग भी शुरू किया जा रहा हैं।

 

Next Post

ओंकारेश्वर डेम की हाईटेक सुरक्षा, ड्रोन पेट्रोलिंग और अत्याधुनिक बोट तैनात

Sat Aug 23 , 2025
खंडवा: ओंकारेश्वर डैम लबालब है। देशभर की गतिविधियों और अधिक जल भराव के बाद ओंकारेश्वर डैम की सुरक्षा अत्याधुनिक तरीके से की जा रही है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों का सहारा लिया जा रहा है।केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई ओंकारेश्वर द्वारा ओंकारेश्वर डैम क्षेत्र और आसपास के संवेदनशील इलाकों की सुरक्षा […]

You May Like

मनोरंजन