नवनियुक्त एसपी आनंद कलादगी बुधवार को संभालेंगे कमान, सोमवंशी पहुंचे ग्वालियर

दमोह। शनिवार और रविवार की दरमियानी रात बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 50 से अधिक आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं.इसी क्रम में दमोह जिले में प्रभावी और सख्त पुलिसिंग की पहचान बना चुके पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी का स्थानांतरण कर उन्हें 13वीं वाहिनी विसबल

ग्वालियर भेजा गया है.उनके स्थान पर 2020 के आईपीएस वर्तमान में पुलिस उपायुक्त, जोन-4 नगरीय इंदौर आनंद कलादगी अब दमोह जिले के 53वें नए पुलिस अधीक्षक के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे. यह जहां तक मंगल या बुधवार को जॉइनिंग देंगे.अपने कार्यकाल में एसपी श्री सोमवंशी ने अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा और अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर दमोह में पुलिसिंग की मजबूत और भरोसेमंद छवि स्थापित की. संवेदनशील मामलों में उनकी त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई ने आमजन के बीच विश्वास को नई मजबूती दी. आईपीएस श्रुतकीर्ति सोमवंशी की कार्यशैली सख्ती और संवेदनशीलता का संतुलित उदाहरण रही.उन्होंने पुलिस महकमे में अनुशासन को प्राथमिकता दी, वहीं अपराधियों के प्रति कठोर कार्यवाही कर पुलिस की सकारात्मक छवि को मजबूत किया.जनचौपाल से संवाद स्थापित कर समस्याओं को प्राथमिकता से सुना और मौके पर समाधान के निर्देश दिए.इससे पुलिस और आमजन के बीच भरोसे का रिश्ता और मजबूत हुआ.अब आईपीएस आनंद कलादगी के रूप में दमोह को नया नेतृत्व मिला है, जिनसे बेहतर कानून-व्यवस्था और प्रभावी पुलिसिंग की उम्मीदें जताई जा रही हैं.हालांकि प्रशासनिक फेरबदल को सामान्य प्रक्रिया माना जा रहा है, लेकिन श्रुत कीर्ति सोमवंशी के तबादले ने जिले में उनके कार्यकाल को लेकर चर्चा तेज कर दी है.एसपी श्री सोमवंशी के स्थानांतरण को लेकर पुलिस महकमे, आम जनता और मीडिया में व्यापक चर्चा है. उनके सक्रिय, सख्त और जनहितकारी कार्यकाल की सराहना विभिन्न वर्गों द्वारा की जा रही है.

Next Post

अत्याधुनिक ओपीडी व डायग्नोस्टिक्स सेंटर की सौगात

Sun May 3 , 2026
दमोह। शनिवार की शाम दमोह शहरवासियों को स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक अत्याधुनिक ओपीडी व डायग्नोस्टिक्स सेंटर की सौगात मिली. शहर के विवेकानंद नगर में एलआईसी ऑफिस के पास लोकप्रिय सांसद राहुल सिंह लोधी, विधायक जयंत मलैया और जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे की गरिमामई उपस्थिति में अरोरा डायग्नोस्टिक्स एंड क्लिनिक […]

You May Like