धूमधाम से मना सीहोर जिले में विजयादशमी पर्व, जगह-जगह हुआ रावण दहन

सीहोर। असत्य पर सत्य की विजय का पर्व विजयादशमी जिले भर में हर्ष और उत्साह के साथ मनाया गया. जिला मुख्यालय सहित बुधनी, इछावर, शाहगंज और भैरूंदा में विशालकाय रावण पुतलों का दहन किया गया. बुधनी में विधायक रमाकांत भार्गव ने 51 फीट ऊंचे रावण का दहन किया, जबकि केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फोन पर जनता को शुभकामनाएं दीं. कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और गीत-संगीत का आनंद हजारों दर्शकों ने उठाया.

इछावर में 42 फीट ऊंचे रावण का दहन किया गया, वहीं दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन भी हुआ. शाहगंज में सुसज्जित झांकियों के साथ चल समारोह निकाला गया और रावण दहन से पूर्व अखाड़ों ने अद्भुत करतब दिखाए. इस अवसर पर रामलीला संवाद और राधा-कृष्ण झांकी ने आकर्षण बढ़ाया.

भैरूंदा में 51 फीट रावण के दहन के साथ आतिशबाजी ने लोगों का मन मोह लिया. यहां 5 हजार से अधिक लोग एकत्र हुए और समाज प्रमुखों का सम्मान भी किया गया. सभी कार्यक्रमों में प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए थे.

Next Post

संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला युवक का शव 

Fri Oct 3 , 2025
सीहोर. एक दिन पहले घर से बाइक लेकर निकले युवक का शव शुक्रवार को हाईवे स्थित एक ढाबे के समीप संदिग्ध अवस्था में मिलने से सनसनी का माहौल बन गया है. परिजन उसकी हत्या किए जाने की शंका जता रहे हैं. चाणक्यपुरी निवासी रिटायर्ड रेंजर विजय सिंह तोमर के 40 […]

You May Like

Play sound