पाकिस्तान की हार के लिये चयनकर्ता जिम्मेदार: सना

कराची, 25 फरवरी (वार्ता) चैंपियंस ट्राफी से बाहर होने पर वसीम अकरम और शोएब अख्तर समेत कई दिग्गजों की आलोचना झेल रही पाकिस्तानी टीम को राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान सना मीर से भी खरी खाेटी सुननी पड़ी है।
सना मीर का कहना है कि पाकिस्तान की खस्ता हालत के लिये चयनकर्ता भी जिम्मेदार हैं। पाकिस्तान का खेल तो तभी खत्म हो गया था जब टीम घोषित की गई थी। इस टीम का कोई भी भला नहीं कर सकता। चाहे वह महेन्द्र सिंह धोनी जैसा करिश्माई कप्तान हो या फिर पाकिस्तान के सफल कप्तान युनुस खान ही क्यों न हो।
चैंपियंस ट्राफी की मेजबानी कर रहे मेजबान पाकिस्तान अपने दो शुरुआती मैच न्यूजीलैंड और भारत से हार कर चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो चुकाहै। उसे अपने आखिरी मैच में अब बांग्लादेश का सामना करना है।
सना ने ‘गेम ऑन है’ कार्यक्रम में कहा, “चैंपियंस ट्रॉफी के लिए जिन 15 खिलाड़ियों का चयन किया गया है, उसे देखते हुए अगर आप महेंद्र सिंह धोनी या यूनुस खान को भी कमान सौंप दो तब भी कुछ नहीं होने वाला क्योंकि टीम का चयन खेल की परिस्थितियों को देखकर नहीं किया गया है।”
मोहम्मद रिजवान की अगुवाई वाली पाकिस्तानी टीम को भारत से छह विकेट से हार झेलने के बाद लगातार आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

Next Post

यूक्रेन में शांति समाधान के लिए शर्तें बताये रूस: रुबियो

Tue Feb 25 , 2025
वाशिंगटन, 25 फरवरी (वार्ता) अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि अमेरिका रूसी वार्ताकारों के साथ एक और बैठक करना चाहता है, ताकि वे यूक्रेन में संघर्ष को समाप्त करने के लिए रूस की शर्तों की रूपरेखा बता सकें। श्री रुबियो ने सोमवार को ब्रेइटबार्ट न्यूज वेबसाइट को दिए […]

You May Like