ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत

गढ़ाकोटा।सागर-जबलपुर मार्ग पर गढ़ाकोटा के पूर्व चनौआ के समीप तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो चचेरे भाईयों की मौत हो गई. पुलिस ने ट्रक चालक के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सागर के तुलसी नगर वार्ड निवासी नीरज पटैल उम्र 45 वर्ष अपने चचेरे भाई हेमंत पटैल उम्र 44 वर्ष कल गुरुवार की रात्रि में मोटर साइकिल से गढ़ाकोटा में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए निकले थे कि चनौआ के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने मोटर साइकिल में टक्कर मार दी. टक्कर में बाइक सवार दोनों चचेरे भाई सडक़ पर जा गिरे जिससे मौके पर ही नीरज और हेमंत की मौत हो गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया. जहां पर आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए.

Next Post

जगद्गुरु रामभद्राचार्य और गीतकार गुलजार ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित

Fri May 16 , 2025
नयी दिल्ली (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुुर्मु ने शुक्रवार को यहां एक समारोह में संस्कृत के विद्वान जगद्गुरु रामभद्राचार्य को 58वें ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया। श्रीमती मुर्मु ने इस अवसर पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी के साथ साथ ज्ञानपीठ पुरस्कार वाले गीतकार गुलज़ार को भी बधाई दी जो अस्वस्थ होने के […]

You May Like