वन विभाग के सेवानिवृत रेंजर की पत्नी की सड़क हादसे में मौत

बैतूल। वन विभाग के एक सेवानिवृत रेंजर की पत्नी की सड़क हादसे में मौत हो गई।

बैतूल पुलिस सूत्रों के अनुसार शिवपाल साकरे की पत्नी हस्ली बाई साकरे (65) की कल देर शाम सड़क हादसे में मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक मृतका पारिवारिक कार्यक्रम से बेटे राजू के साथ बाइक पर कुमुदरा से आ रही थीं। भयावाड़ी के पास अचानक बाइक स्पीड ब्रेकर से उछल गई, जिससे हस्ली बाई सड़क पर गिर पड़ीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं।

परिजन उन्हें तुरंत निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने नागपुर रेफर कर दिया। प्राइवेट एंबुलेंस से नागपुर ले जाते समय रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

Next Post

डॉ. अवधेश प्रताप सिंह ने मानव अधिकार आयोग के सदस्य का कार्यभार संभाला

Fri Oct 3 , 2025
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव रहे डॉ. अवधेश प्रताप सिंह ने आज मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के सदस्य का कार्यभार ग्रहण किया। डॉ. सिंह हाल ही में 30 सितंबर को विधानसभा के प्रमुख सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। अब प्रदेश सरकार ने उन्हें मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग […]

You May Like