
ग्वालियर। मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का आज शाम से शुरू हो रहा ग्वालियर दौरा अत्यंत महत्वपूर्ण एवं अपरिहार्य संगठनात्मक कार्यों की व्यस्तता के चलते स्थगित हो गया है। उन्हें आज रात्रि यहां विधायक प्रीमियर लीग के समापन समारोह में भाग लेना था। सूत्रों के अनुसार सिंघार भी अन्य कांग्रेस विधायकों के साथ बेंगलूर गए हैं।
