नर्मदा की धारा रोककर बनाया अवैध रास्ता ध्वस्त 

सीहोर/ रेहटी। जिला प्रशासन और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने रेत माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम जहाजपुरा में नर्मदा नदी पर बनाए गए अवैध रास्ते को ध्वस्त कर दिया. यह रास्ता नदी की प्राकृतिक धारा को रोककर तैयार किया गया था.

जानकारी के अनुसार, रेत माफियाओं ने अपने स्वार्थ के लिए नर्मदा नदी के बीचों-बीच मलबा और पत्थर डालकर अस्थायी मार्ग बना लिया था. इस रास्ते का उपयोग भारी वाहनों से अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के लिए किया जा रहा था, जिससे नदी के प्राकृतिक प्रवाह पर गंभीर असर पड़ रहा था. स्थानीय ग्रामीणों ने इस अवैध गतिविधि को लेकर कई बार प्रशासन से शिकायत की थी. ग्रामीणों का कहना था कि नदी की धारा से छेड़छाड़ के कारण पर्यावरण को नुकसान हो रहा है. मामले को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आया और सख्त कदम उठाते हुए अवैध मार्ग को ध्वस्त कर दिया. खनिज अधिकारियों ने बताया इस तरह की गतिविधियों से न केवल नदी का प्राकृतिक स्वरूप प्रभावित होता है, बल्कि जलीय जीवों के अस्तित्व पर भी खतरा उत्पन्न होता है. नदी की धारा को रोकना गंभीर पर्यावरणीय अपराध की श्रेणी में आता है. अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि भविष्य में नदी के स्वरूप से छेड़छाड़ की गई, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

परासिया में अपहरण के चंद घंटों बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बंधक युवक मुक्त, 4 आरोपी गिरफ्तार

Mon Apr 6 , 2026
परासिया। अपहरण के एक मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चंद्र घंटे के भीतर ही पीडि़त युवक को छिंदवाड़ा के महावीर कॉलोनी से बरामद करते हुए अपहरण करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बड़कुही चौकी प्रभारी अक्रजय धुर्वे बताया कि 4अप्रैल की […]

You May Like

मनोरंजन