भोपाल का ड्रग्स तस्कर इंदौर में गिरफ्तार 

भोपाल। इंदौर पुलिस ने भोपाल के एक ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया है. आरोपी तस्कर एक स्कूल के प्रिंसिपल का पुत्र बताया जा रहा है. पुलिस ने आरोपी के पास मिले मादक पदार्थ को भी जब्त कर लिया है.

मिली जानकारी के अनुसार भोपाल का रहने वाला आरोपी तस्कर अबान शकील इंदौर में ड्रग्स तस्करी करते हुए पकड़ा गया. तस्कर अबान को कनाडिया थाना पुलिस इंदौर ने गिरफ्तार किया. आरोपी अबान अपने चार पहिया वाहन में एमड़ी ड्रग्स जैसे अवैध नशीले पदार्थों की सप्लाय इन दिनों कर रहा था. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5.15 ग्राम एम.डी ड्रग्स और एक महंगी कार जब्त की है. पुलिस की पूछताछ में आरोपी अबान से और भी बड़े खुलासे कर सकता है.

Next Post

एकादशी पर खाटू श्याम के दरबार में उमड़ा सैलाब, जयकारों से गूंजा मंदिर धाम

Wed Jan 14 , 2026
। ब्यावरा। एकादशी पर स्थानीय श्री खाटू श्याम मंदिर में हजारों कि संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. बाबा श्याम के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया. दिन भर मंदिर परिसर बाबा श्याम के जयकारों से गूंजता रहा. बाबा श्याम का दिव्य श्रृंगार उज्जैन से लाए गये 51 किलो फूलो से किया गया. […]

You May Like