
झाबुआ। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर नेहा मीना ने जनसुनवाई में आये आवेदकों को फलदार वृक्षों आम, अमरूद, जामुन, आंवला आदि के पौधें सांकेतिक रूप से भेंट किये। कलेक्टर ने सभी आवेदकों से अपनी मां के नाम पौधारोपण करने की अपील की। एक वृद्ध ने कलेक्टर को बताया कि उनकी मां को गुजरे बहुत समय हो गया है उनकी याद में वे पौधा जरूर लगायेंगे। एक ग्रामीण ने बताया कि वे डूंगर पर जाकर पौधा रोपण करेंगे। एक महिला अपने बच्चे के साथ आयी जिसने बताया कि वे खेत में जाकर पौधा लगाऐंगी। कलेक्टर ने बताया की आने वाले 2 माह में हर सप्ताह जनसुनवाई में आये आवेदकों को सांकेतिक रुप से एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधे दिये जायेंगे।
