
हटा/दमोह. हटा पुलिस थाना परिसर में बना शासकीय आवास का प्लास्टर टूट कर नीचे गिरने से एक पुलिसकर्मी के घायल होने का मामला सामने आया है.बताया जा रहा बारिश के चलते छत का प्लास्टर टूट कर नीचे सो रहे प्रधान आरक्षक संतोष खरे पर गिरा,
सोमवार देर रात घटना के बाद हटा एसडीओपी प्रशांत सिंह सुमन, थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय और पुलिस बल की मदद से घायल संतोष खरे को इलाज के लिए सिविल अस्पताल हटा भेजा गया.जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल दमोह रेफर कर दिया गया. घायल पुलिस कर्मी के पुत्र कुनाल खरे ने पहुंचकर अनंत अस्पताल जबलपुर रेफर कराया, हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई गई है.गौरतलब है कि हटा में पुलिसकर्मियों के साथ की आवास जर्जर और क्षतिग्रस्त स्थिति में है. देर रात पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी, एएसपी सुजीत सिंह भदोरिया, सूबेदार अभिनव साहू और कोतवाली पुलिस को सूचना लगने तत्काल व्यवस्थाएं मुहैया कराई.
