मारपीट में तीन घायल

जबलपुर: गढ़ा थाने में मूलचंद रजक निवासी जनता होटल के पास गढ़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि त्रिपुरी कलारी के पास दो लोगों ने उसे रोका और शराब पीने के लिए रूपए मांगे न देेने पर उसके साथ मारपीट की।

इसी प्रकार सिहोरा थाने में आशीष कुमार लोधी निवासी ग्राम पोंड़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि साहिल कोल ने उसके साथ मारपीट कर लोहे के पाइप से हमला किया। इसी प्रकार मुकेश कोल निवासी ग्राम बरगी नेे रिपोर्ट दर्ज कराई कि पुरानी बुराई पर बृजभान सिंह गौंड़ ने डंडा से उस पर हमला कर चोट पहुंचा दी

Next Post

छापेमारी: बिना बिल ट्रक से परिवहन हो रहा था तम्बाकू-पान मसाला

Mon Aug 18 , 2025
जबलपुर: बिना बिल के पान मसाला, तम्बाकू एवं अन्य सामान ट्रक के जरिए परिवहन ले जाया जा रहा था। जिसकी भनक लगते ही सीजीएसटी जबलपुर ने पन्ना मोड़, कटनी में छापेमारी करते हुए ट्रक को खेप के साथ पकड़ा।जानकारी के मुताबिक लोकेश कुमार लिल्हारे, आयुक्त, सीजीएसटी के मार्गदर्शन में सीजीएसटी […]

You May Like