करोड़ों का घोटाला: फरार लिपिक समेत पांच पर ईनाम घोषित

जबलपुर: स्थानीय निधि संपरीक्षा (लोकल फंड ऑडिट) के क्षेत्रीय कार्यालय में पौने सात करोड़ रुपये के गबन के मामले में फरार चल रहे लिपिक संदीप शर्मा सहित पांच पर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने ईनाम घोषित कर दिया है। दरअसल स्थानीय निधि संपरीक्षा कार्यालय में लिपिक संदीप शर्मा ने पे रोल जनरेशन और वेतन बिलों में हेरफेर कर 7 करोड़ का गबन किया था.

इसके बाद फर्जीवाड़े के जरिए सरकारी धन को अपने और परिजनों के खातों में ट्रांसफर किया। बिल और वेतन की जालसाजी में आरोपित ने लगभग पौने सात करोड़ रुपये की सरकारी राशि का गबन किया था। अन्य आरोपितों में भोपाल स्थित संचालनालय स्थानीय निधि संपरीक्षा सतपुड़ा भवन कार्यालय में पदस्थ रहे मनोज बरहैया, सीमा अमित तिवारी, प्रिया विश्नोई एवं अनूप कुमार हैं और सभी फरार चल रहे हैं।
ये हुए ईनामी
पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने ओमती थाने में दर्ज अपराध में फरार में प्रिया विश्नोई पति पीयूष विश्नोई 38 वर्ष निवासी शताब्दीपुरम विजयनगर, अनूप कुमार बौरिया पिता रामनरेश बौरिया 36 वर्ष निवासी राजीव गांधी नगर कटंगा थाना केण्ट, सीमा अमित तिवारी पति अमित तिवारी 42 वर्ष निवासी दुर्गा कालोनी, संजीवनी नगर, मनोज बरहैया तत्कालीन उप संचालक क्षेत्रीय निधि संपरीक्षा कार्यालय , संदीप शर्मा पिता स्व. जर्नादन शर्मा 39 वर्ष निवासी चंद्रिका परिसर की गिरफ्तारी पर दस-दस हजार रूपए का ईनाम घोषित किया गया है।

Next Post

वाजपेयी नगर मल्टी में खून से लथपथ मिली युवती, दुष्कर्म की आशंका

Sat Apr 5 , 2025
भोपाल। शाहजहांनाबाद इलाके के वाजपेयी नगर मल्टी में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक युवती खून से लथपथ हालत में मिली है। मल्टी में रहने वाले लोगों ने उसे अकेले रोते हुए देखा और तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती को अपने […]

You May Like