खाद लेने के लिये करहिया मंडी में उमड़ी किसानो की भीड़

रीवा। रीवा में पर्याप्त मात्रा में खाद पहुंच चुकी है, सहकारी समितियो और डबल लाक के माध्यम से खाद का वितरण किया जा रहा है. सभी खाद वितरण केन्द्रो में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पुलिस बल मौजूद है और अधिकारियों के निगरानी में खाद किसानो को दी जा रही है.

सोमवार को करहिया मंडी में खाद लेने के लिये किसानो की भारी भीड़ पहुंच गई. जिसे काबू करने के लिये दोनो गेट बंद करने पड़े. खाद का वितरण और टोकन व्यवस्था अलग-अलग की गई है. जिन किसानो को पहले टोकन दिया गया था उन्हे आज खाद का वितरण किया गया. लगातार खाद वितरित की जायेगी, करहिया मंडी से जिन किसानो को आज टोकन दिया गया है उन्हे मंगलवार और बुधवार को चोरहटा डबल लाक से खाद का वितरण किया जायेगा. भारी संख्या में किसान करहिया मंडी पहुंचे है, जिन्हे टोकन के साथ खाद का वितरण किया जा रहा है. उधर सिरमौर के उमरी डबल लाक वितरण केन्द्र में सुबह से किसानो की भारी भीड़ रही. खाद पाने के चक्कर में व्यवस्था बिगड़ी और कई किसानो ने रीवा-सिरमौर मार्ग में जाम लगाने की कोशिश की. भारी पुलिसबल की मौजूदगी में किसानो को खाद दी जा रही है. सभी वितरण केन्द्रो में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पुलिसबल मौजूद है. प्रभारी कलेक्टर डा0 सौरभ सोनवणे करहिया मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे और बताया कि पर्याप्त मात्रा में खाद है, टोकन के साथ वितरण किया जा रहा है. व्यवस्था बनाने के लिये चोरहटा डबल लाक वितरण केन्द्र से खाद दी जा रही है और मंडी से टोकन दिया जा रहा है. सहकारी समितियों में भी खाद का वितरण चल रहा है.

Next Post

कदारी गांव के चमत्कारिक कुएं पर श्रद्धालुओं का सैलाब, बीमारियां ठीक होने की चर्चा से उमड़ी भीड़

Mon Sep 8 , 2025
छतरपुर। जिले से 12 किमी दूर कदारी गांव में इन दिनों एक अद्भुत नज़ारा देखने को मिल रहा है। यहां अचानक जमीन धंसने से प्रकट हुए कुएं को लोग चमत्कारिक मानने लगे हैं। कुएं की ईंटें 200 से 300 साल पुरानी बताई जा रही हैं। कुएं का पानी पीने और […]

You May Like

मनोरंजन