आज निकलेगी विशाल कलश यात्रा, कल से प्रारंभ होगी शिव महापुराण कथा

ग्वालियर: ग्वालियर के त्रिवेणी चौक पान पत्ते की गोठ कंपू पर आयोजित होने जा रही सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित घनश्याम शास्त्री की भव्य श्रीशिव महापुराण कथा के शुभारंभ से पूर्व आज 06 जून को सायं 4 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा का शुभारंभ गायत्री मंदिर, नया बाजार से होगा, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कथा स्थल तक पहुंचेगी।

इस यात्रा में बड़ी संख्या में मातृशक्ति सिर पर कलश धारण कर शामिल होगी तथा श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के जयकारों के साथ धर्ममय वातावरण का निर्माण करेंगे। कमला भदोरिया , अभय राज भदोरिया, कुलदीप भदोरिया, भूपेंद्र सिंह भदोरिया ने समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कलश यात्रा में सहभागिता करने का आग्रह किया है। कलश यात्रा के माध्यम से शिव महापुराण कथा का शुभारंभ होगा, जिसके पश्चात 7 जून से प्रतिदिन कथा का आयोजन किया जाएगा।

Next Post

चंद्रिमा भट्टाचार्य तृणमूल कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

Sat Jun 6 , 2026
कोलकाता, (वार्ता) तृणमूल कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता चंद्रिमा भट्टाचार्य को पश्चिम बंगाल प्रदेश तृणमूल कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। यहां कालीघाट स्थित पार्टी मुख्यालय में शुक्रवार को आयोजित तृणमूल कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में संगठन में बड़े बदलाव की घोषणा की गयी। पार्टी नेताओं ने इस […]

You May Like