
सिंगरौली। आरएसएस पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में सिंगरौली जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राम शिरोमणि साहू को आज गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके बाद थाना परिसर मैं कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की, जबकि वीडियो बना रहे कांग्रेसी का थाना प्रभारी ने मोबाइल ही छुड़ा लिया। पुलिस ने इस मामले में साइबर सेल से भी जांच की बात की है, और सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो को सबूत के तौर पर जब्त किया है। कांग्रेस नेताओं ने इस कार्रवाई को राजनीतिक बदले की भावना बताया है। इधर,पुलिस ने राम शिरोमणि साहू को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। अब कल उनकी जमानत अर्जी पर कोर्ट में सुनवाई होगी।
