सुपौल : मध्याह्न भोजन खाने से 80 से अधिक बच्चे बीमार

सुपौल, 28 जून (वार्ता) बिहार के सुपौल जिले के छातापुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत महम्मदगंज पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय शंकरपट्टी में शनिवार को मध्याह्न भोजन खाने से 80 से अधिक बच्चे बीमार हो गये हैं।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय शंकरपट्टी में 100 से अधिक बच्चों ने मध्याह्न भोजन किया था। भोजन के कुछ देर बाद ही बच्चों के पेट में दर्द होने लगा और उन्हें उल्टी हुयी।बच्चों को छातापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है।वही देर शाम रसोईया संतोलिया देवी को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अभिभावकों ने बताया कि मध्याह्न भोजन में परोसी गई खिचड़ी खाने के कुछ देर बाद ही छात्रों को पेट दर्द और उल्टी होने लगी।ग्रामीणों का आरोप है कि सड़े हुए चावल से खिचड़ी बनाई गई थी।

वहीं सीएचसी प्रभारी डॉ.नवीन कुमार सिंह ने बताया कि 80 से अधिक बच्चे अस्पताल पहुंचे हैं और सभी का इलाज चल रहा है। सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं। देर शाम त्रिवेणीगंज अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) अभिषेक कुमार और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) विभाष कुमार ने सीएचसी पहुंचकर हालात का जायजा लिया। उन्होंने

चिकित्सकों से बच्चों के हालत की जानकारी ली। एसडीएम ने बताया कि मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि कल शुक्रवार को भी जिले के बसंतपुर प्रखंड के भगवान पंचायत के वार्ड नं 2 स्थित प्राथमिक विद्यालय रानीगंज में मध्यान भोजन खाने के बाद 35 बच्चे बीमार हो गए थे,जिनका इलाज बीरपुर के अनुमंडलीय अस्पताल किया गया था।

Next Post

नीतीश ने पुरानी गंगा धार को पुनर्जीवित करते हुये पक्का तट सुरक्षात्मक कार्य का किया लोकार्पण

Sat Jun 28 , 2025
पटना, 28 जून (वार्ता) बिहार के मुख्यमंत्री  नीतीश  कुमार ने आज पुरानी गंगा धार को पुनर्जीवित करने एवं सीढ़ी घाट के निकट गंगा चैनल के दायें तट पर पक्का सुरक्षात्मक कार्य का लोकार्पण किया। श्री कुमार ने शनिवार को यहां बख्तियारपुर प्रखंड में पुरानी गंगा धार को पुनर्जीवित करने एवं […]

You May Like

मनोरंजन