युवती ने मकान के कमरे में लगाई फांसी

भिंड: मौ थाना के करवासा गांव में दरमियानी रात को एक 19 साल की युवती ने अपने मकान के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मामले में जानकारी होने पर मौ पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मौ पुलिस के अनुसार करवासा गांव निवासी शीतल 19 साल पुत्री रामजीलाल राठौर ने दरमियानी रात को अज्ञात कारणों से मकान के कमरे में फांसी लगा ली। घटना की जानकारी होने पर परिजन उसे लेकर तुरंत अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने शीतल को मृत बताया। मौ पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Next Post

रविदास नगर में देर रात महिला की हत्या

Thu Mar 27 , 2025
ग्वालियर: ग्वालियर शहर के रविदास नगर में आज देर रात एक महिला की हत्या उसी के परिजनों ने कर दी। देर रात को महिला को मौत के घाट उतार दिया गया। हत्या का आरोप ससुर और देवर पर लगा है, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले […]

You May Like

मनोरंजन