जबलपुर: गोराबाजार थाना अंतर्गत डीमार्ट के पास चक्कर आने पर बाइक से गिरे युवक की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक दिशा डेविड 21 वर्ष निवासी कृष्णा होम्स गार्डन के पास बिलहरी ने सूचना दी कि उसका भाई गेब्ररियल डेविड 24 वर्ष, पड़ौसी मोहित यादव के साथ मोहित की पल्सर मौटर सायकल में एमपीईबी रामपुर जाने के लिये निकला था.
मोटर सायकल उसका भाई चला रहा था, कुछ देर बाद मोहित यादव ने फोन पर बताया कि गेब्ररियल डेविड को अचानक मोटर सायकल चलाते हुये डीमार्ट के पास चक्कर आ जाने से मोटर सायकल सहित गिरने से गेब्ररियल डेविड बेहोश हो गया था, उसके परिचित के सुमित यादव ने गेब्ररियल डेविड को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई।
