“हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता” : जन अभियान परिषद से ने निकाली जन जागरण रैली

ग्वालियर: जिले में “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता : स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग” अभियान को प्रभावी ढंग से मूर्तरूप देने के लिये जगह-जगह जन जागरण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जन अभियान परिषद से जुड़ीं प्रस्फुटन व नवांकुर संस्थायें इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभा रहीं हैं। ग्राम अमरोल व ककरधा की समितियों ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका , शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की सहभागिता से “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता : स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग” अभियान के तहत जन जागरण रैली निकाली।

इस अभियान में शासकीय संस्थाओं के साथ-साथ सम्पूर्ण समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए गए हैं। अभियान को सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के लिए उन्होंने विभागवार गतिविधियों का कलेण्डर भी तैयार कराया है।प्रस्फुटन समितियों, नवांकुर संस्थाओं एवं मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के विद्यार्थियों के साथ संवाद बैठक आयोजित कर ग्रामीणों को इस अभियान के प्रति जागृत किया गया, साथ ही रैली निकाली।

विकासखंड भितरवार के जन अभियान परिषद के समन्वयक मनोज दुबे ने अभियान के तहत आयोजित होने वाली गतिविधियों के बारे में इस अवसर पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने इस अवसर पर सभी ग्रामीण जनों से कहा कि वे 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों, कार्यालयों, प्रतिष्ठानों व वाहनों पर तिरंगा अवश्य लगाएं। साथ ही कहा कि झण्डा की गरिमा व सम्मान का ध्यान सभी लोग अवश्य रखें।

Next Post

खाली प्लॉटों में भरे पानी से बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा

Fri Aug 8 , 2025
विदिशा: शहर के कई वार्डों में खाली पड़े प्लॉट डेंगू और मलेरिया के प्रजनन स्थल बनते जा रहे हैं. इन प्लॉटों में बारिश और सीवेज का पानी लंबे समय से जमा है, जिससे मच्छरों की संख्या बढ़ रही है. स्थानीय लोग संक्रमण के डर में जी रहे हैं, जबकि प्लॉट […]

You May Like