नाइजीरियाई सैनिकों ने उत्तरी क्षेत्र में 23 संदिग्ध आतंकवादियों को किया ढेर

अबुजा, 09 सितंबर (वार्ता) नाइजीरिया के उत्तरी राज्य कात्सिना में सैनिकों के साथ हुई मुठभेड़ में कम से कम 23 संदिग्ध आतंकवादी मारे गए। स्थानीय मीडिया ने सोमवार को सेना मुख्यालय के एक सूत्र के हवाले से यह जानकारी दी।

नाइजीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी के अनुसार सैनिकों ने शनिवार को कात्सिना के कंकारा स्थानीय सरकारी क्षेत्र के पाउवा गाँव में संदिग्ध आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान महिलाओं और बच्चों सहित 26 अपहृत पीड़ितों को भी बचाया।

सूत्र ने बताया कि अभियान के दौरान बरामद मोटरसाइकिलें, ऑटो स्पेयर पार्ट्स, लुब्रिकेंट, कृषि मशीनरी और खाद्य सामग्री नष्ट कर दी गईं। साथ ही, सेना ने शांति बहाल होने तक देश भर में आतंकवादियों और अपराधियों को मिटाने संकल्प लिया है।

Next Post

एक्सप्रेस वे पर मिला जंगली सुअर का बच्चा, उपचार के बाद भेजा गया मुकुंदपुर जू सेंटर

Tue Sep 9 , 2025
सतना : दिल्ली से सतना की ओर लौट रहे सज्जन को बुदेलखण्ड एक्सप्रेस वे पर एक जंगली सुअर का बच्चा असमान्य स्थिति में मिला. जिसके चलते सुअर के बच्चे को सतना स्थित पशु चिकित्सालय ले आया गया. जहां पर उपचार के बाद उसे मुकुंदपुर जू सेंटर भेज दिया गया.प्राप्त जानकारी […]

You May Like