
रतलाम/बाजना। लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर महिला बाल विकास विभाग द्वारा अब कार्रवाई शुरू कर दी हैं। लगातार निरीक्षण में मिल रही खामियों को सुधरनने के लिए अब सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग जिला कार्यक्रम अधिकारी आर एन बुधौलिया ने बताया कि कार्य में निरंतर लापरवाही बरतने पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं / सहायिका की सेवाएं समाप्त की गई । परियोजना बाजना में निरंतर किए गए आंगनवाड़ी केंद्र के निरीक्षण अंतर्गत कार्यकर्ता/ सहायिका की लगातार आंगनबाड़ी केदो में एवं सेक्टर बैठकों में अनुपस्थिती विभागीय योजना में अरुचि एवं लक्ष्य में 0 प्रगति पोषण ट्रैकर ऐप में विभिन्न पैरामीटर पर कार्य नहीं करने एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना करने सूचना पत्र के जवाब नहीं देने सुनवाई के पर्याप्त अवसर देने के बावजूद कार्य शैली में कोई सुधार परिलक्षित नहीं हुआ। अत: आंगनबाड़ी केंद्र रतनगढ़ नल्ला की कार्यकर्ता श्रीमती ललिता निनामा आंगनबाड़ी केंद्र जानकरा 2 की कार्यकर्ता अंगूरबाला चारेल, आंगनबाड़ी केंद्र बजरंगगढ़ 2 की कार्यकर्ता वाली बाई आंगनबाड़ी केंद्र देवीपाड़ा की सहायिका सुरता बाई की सेवाएं विभागीय कार्यों में लगातार लापरवाही एवं कर्तव्यों के प्रति उदासीनता के कारण अनुविभागी अधिकारी राजस्व सेलाना तरुण जैन के अनुमोदन पश्चात सेवा समाप्त की जा रही हैं। उक्त कार्यकर्ता द्वारा समय-समय पर दिए गए निर्देशों का पालन नहीं किया गया तथा पोषण, स्वास्थ्य एवं बाल विकास से संबंधित योजनाओं के संचालन में अपेक्षित जिम्मेदारी नहीं निभाई गई। इस संबंध में पूर्व में भी कई बार चेतावनी एवं सुधार के अवसर प्रदान किए गए, किन्तु कार्य में अपेक्षित सुधार नहीं देखा गया। विभागीय नियमों के अनुसार, उच्च अधिकारियों की स्वीकृति से 30 मार्च 2026 से उनकी सेवाएं समाप्त की जाती हैं। मामले की जांच एहतेशाम अंसारी प्रभारी परियोजना अधिकारी बाजना ने की थी।
