कड़े नियमों के बीच होगी यूपीएससी परीक्षा, प्रशासन अलर्ट मोड पर

इंदौर. यूपीएससी द्वारा आयोजित सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 का आयोजन 24 मई को इंदौर के 27 परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा में 12 हजार 104 परीक्षार्थी शामिल होंगे. इनमें एक परीक्षा केंद्र दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए पीडब्ल्यूडी को निर्धारित किया गया है।

 

परीक्षा की तैयारियों को लेकर संभागायुक्त डॉ. सुदामा खाड़े की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई. बैठक में उन्होंने परीक्षा कार्य में लगे अधिकारियों एवं केंद्राध्यक्षों को आयोग द्वारा जारी निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. बैठक में उपायुक्त राजस्व सपना लोवंशी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रमोद सिंह सहित नगर निगम, एमपीईबी, पोस्ट ऑफिस और कोषालय विभाग के अधिकारी मौजूद रहे. जानकारी के अनुसार परीक्षा दो सत्रों में आयोजित होगी. पहला सत्र सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक तथा दूसरा सत्र दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक रहेगा. परीक्षा केंद्र में प्रवेश केवल आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड किए गए ई-एडमिट कार्ड के आधार पर ही दिया जाएगा. परीक्षा संचालन के लिए संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े को परीक्षा समन्वयक अधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि संयुक्त आयुक्त लिटिगेशन एवं समन्वय शैली कनास को प्रभारी परीक्षा अधिकारी बनाया गया है. संभागायुक्त डॉ. खाड़े ने सभी परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, विद्युत और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए.

 

इन उपकरणों पर रहेगा प्रतिबंध

आयोग के निर्देशानुसार परीक्षा केंद्रों के भीतर मोबाइल फोन, स्मार्ट व डिजिटल घड़ी, ब्लूटूथ, आईटी गैजेट्स, कैलकुलेटर, बैग और अन्य संचार उपकरण ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा. अभ्यर्थियों को केवल पेन, पेंसिल, ई-एडमिट कार्ड, स्वयं की फोटो और निर्धारित पहचान पत्र ही साथ लाने की अनुमति होगी. आयोग ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों को केवल ई-एडमिट कार्ड में उल्लेखित परीक्षा केंद्र पर ही प्रवेश दिया जाएगा.

Next Post

राशिफल-पंचांग : 15 मई 2026

Fri May 15 , 2026
पंचांग 15 मई 2026:- रा.मि. 25 संवत् 2083 शुद्ध ज्येष्ठ कृष्ण त्रयोदशी भृगुवासरे प्रात: 5/52 तदुपरि चर्तुदशी तिथौ रात 3/51, अश्विनी नक्षत्रे शाम 6/44, आयुष्मान योगे दिन 12/49, वणिज करणे सू.उ. 5/23, सू.अ. 6/37, चन्द्रचार मेष, शु.रा. 1,3,4,7,8,11 अ.रा. 2,5,6,9,10,12 शुभांक- 3,5,9. ——————————————————– आज जिनका जन्म दिन है- उनका आगामी […]

You May Like