ट्रक से भीड़ा बाईक सवार युवक, तोड़ा दम

सिंगरौली । सरई थाना क्षेत्र के जमगड़ी वन चौकी टोल प्लाजा वन चौकी के समीपी पुल के पास आज रविवार की सुबह एक बाईक सवार युवक ट्रक से टकरा गया, जहां युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने 7 घंटे बाद सरई मार्ग को बाधित कर दिया। टीआई एवं नायब तहसीलदार के समझाइश के बाद देर शाम आवागमन बहाल हुआ।

पुलिस के अनुसार कोतवाली क्षेत्र बैढ़न के ग्राम चाचर निवासी पवन सिंह खैरवार पिता बिहारीलाल खैरवार उम्र 25 वर्ष बीते दिन शनिवार को मोटरसाइकिल से अपने ससुराल जमगड़ी गया हुआ था और आज सुबह घर अपने वापस आ रहा था कि वन चौकी पुलिया के पास रजमिलान तरफ से आ रहे ट्रक वाहन क्रमांक यूपी 64बीटी 6296 से सीधे टकरा गया, जहां पवन की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों शव को बीच सड़क पर रख चक्का जाम शुरू कर दिया। इधर घटना की जानकारी मिलते ही सरई थाना प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद सिंह मर्सकोले स्टाफ के साथ घटनास्थल पहुंच लोगों को समझाइश देते रहे। वहीं मृतक के परिजनों एवं नात-रिश्वतेदारों ने मृतक के आश्रित को सहायता राशि एवं बच्चों के पढ़ाई-लिखाई का जिम्मा उठाए जाने की मांग की है। करीब 7 घंटे तक ग्रामीणों का चक्काजाम चलता रहा। टीआई एवं नायब तहसीलदार ने मृतक के परिजनों को समझाइश देते हुये हर संभव मदद देने का आश्वासन देते रहे, तब जाकर मामला शांत हुआ। फिलहाल ट्रक चालक के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

7 घंटे ठप्प रहा आवागमन

जानकारी के अनुसार जमगड़ी में हुये सड़क हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने शव को बीच सड़क पर रखकर आवागमन पूरी तरह से बाधित कर दिया। सरई थाना प्रभारी के अनुसार करीब 7 घंटे तक चक्काजाम चला है। लोगों को समझाइश दी गई और अंतत मृतक के परिजन एवं नात-रिश्तेदार मान गये हैं। उन्होंने माना कि चक्काजाम से आवागमन प्रभावित हुआ है। ट्रक चालक के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर तलाश की जा रही है।

Next Post

शृंगेश्वर धाम में 3.66 करोड़ रुपये से बनेगा भव्य घाट, मंत्री निर्मला भूरिया ने किया भूमिपूजन

Sun Oct 18 , 2026
झाबुआ. पेटलावद विकासखंड स्थित प्रसिद्ध धार्मिक एवं आस्था के केंद्र शृंगेश्वर धाम में शनिवार को घाट निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया के मुख्य आतिथ्य में जल संसाधन विभाग द्वारा 366.69 लाख रुपये की स्वीकृत लागत से बनने वाले घाट […]

You May Like