लंदन/नयी दिल्ली (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को अपनी ब्रिटेन यात्रा के समापन के बाद मालदीव के लिए रवाना हो गए।
श्री मोदी ने एक्स पर अपने पोस्ट में कहा , “एक अत्यंत महत्वपूर्ण ब्रिटेन यात्रा का समापन। इस यात्रा के परिणाम हमारी भावी पीढ़ियों को लाभान्वित करेंगे और साझा विकास एवं समृद्धि में योगदान देंगे। प्रधानमंत्री कीर स्टारमर, ब्रिटिश सरकार और लोगों का उनकी गर्मजोशी के लिए आभार।”
उन्होंने आगे कहा कि भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते के परिणाम भावी पीढ़ियों को लाभान्वित करेंगे और साझा विकास एवं समृद्धि में योगदान देंगे।
