संघ शताब्दी वर्ष पर बनखेड़ी में परिवार प्रबोधन कार्यक्रम, संयुक्त परिवारों का सम्मान

बनखेड़ी: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष 2025 के उपलक्ष्य में भाऊ साहब भुस्कुटे स्मृति लोक न्यास द्वारा ग्राम ज्ञानपीठ परिसर में परिवार प्रबोधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। संघ, जिसकी स्थापना 1925 में विजयादशमी के दिन डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार ने की थी, अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश के साथ पंच परिवर्तन कार्यक्रमों के अंतर्गत समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का लक्ष्य लेकर ऐसे आयोजनों पर जोर दे रहा है।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसमें मुख्य अतिथि सांसद दर्शन सिंह चौधरी, विशिष्ट अतिथि विधायक ठाकुर दास नागवंशी, मुख्य वक्ता सह विभाग कार्यवाह चाणक्य बक्शी, कार्यक्रम अध्यक्ष जिला संघ चालक शिवदयाल चौधरी और लोक न्यास उपाध्यक्ष मकरन सिंह पटेल शामिल हुए। अतिथियों का स्वागत बनखेड़ी प्राचार्य साजेंद्र द्विवेदी, पिपरिया प्राचार्य आरती परदेसी, गोविंद नगर प्राचार्य विष्णु श्रीवास्तव और शिशु वाटिका बनखेड़ी प्रधानाचार्य आराधना भार्गव ने किया।

कार्यक्रम में क्षेत्र के आठ संयुक्त परिवारों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिनमें दीपक पचौरी (मल्हनवाड़ा), मयंक कुमार राय (जुनेठा), आशीष कौरव (खरसली), दिनेश पटेल (मछेरा), इंदर सिंह पटेल (पलिया पिपरिया), दयाशंकर किरार (पनागर), रविशंकर चौकसे (कामती) और शुभम पटेल (मछेरा) शामिल हैं।

कार्यक्रम के दौरान शिशु वाटिका के नन्हे-मुन्नों ने संयुक्त परिवार की थीम पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुति दी, जबकि दीदियों द्वारा वृद्धाश्रम पर आधारित लघु नाटिका और नृत्य का प्रभावी मंचन किया गया।समापन चरण में मेरा गाँव मेरा तीर्थ के सहसंयोजक संतोष पटेल ने सभी अतिथियों और उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन प्रतिभा राजपूत ने किया।

Next Post

कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवाल

Sun Nov 30 , 2025
मध्य क्षेत्र की डायरी दिलीप झा प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं तो यह गंभीर मसला।‌ डीजीपी के निर्देश के बाद भी प्रदेश के शहरों के प्रमुख चौक चौराहों पर पुलिस दिखती नहीं है। इसमें कोई दो राय नहीं कि पुलिस के सड़क पर दिखने से बदमाशों […]

You May Like