MP में मोटो टूरिज्म को बढ़ावा, 1,520 किमी की राइड में जंगल और विरासत का सफर,जानिए

भोपाल: मध्य प्रदेश में एडवेंचर और वाइल्डलाइफ टूरिज्म को एक नए अनुभव से जोड़ने की पहल शुरू हुई है। मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड और रॉयल एनफील्ड की साझेदारी के तहत भोपाल से 1,520 किलोमीटर लंबी मोटरसाइकिल एक्सपीडिशन रवाना की गई है।
1 अक्टूबर से शुरू हुई यह यात्रा 10 अक्टूबर तक चलेगी। इसका रूट भोपाल से शुरू होकर पचमढ़ी, पेंच, कान्हा, बांधवगढ़ और पन्ना होते हुए वापस भोपाल तक तय किया गया है। इस दौरान राइडर्स जंगल, प्राकृतिक इलाकों और ऐतिहासिक स्थलों को करीब से देखने का अनुभव लेंगे।
चार टाइगर रिजर्व में सफारी भी शामिल
इस एक्सपीडिशन की खास बात यह है कि यात्रा में पेंच, कान्हा, बांधवगढ़ और पन्ना के कोर जोन में चार वाइल्डलाइफ सफारी शामिल हैं। इसके अलावा खजुराहो की ऐतिहासिक विरासत और स्थानीय जनजातीय संस्कृति को भी यात्रा का हिस्सा बनाया गया है।
इस अभियान में 22 राइडर्स शामिल हैं। प्रतिभागी देश के अलग-अलग राज्यों के अलावा फ्रांस से भी आए हैं। यात्रा का समापन भोपाल में मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट के दौरान प्रस्तावित है।
2026 से 2028 तक साझेदारी
मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड और रॉयल एनफील्ड के बीच 2026 से 2028 तक की रणनीतिक साझेदारी का उद्देश्य राज्य में मोटो टूरिज्म, एडवेंचर और जिम्मेदार पर्यटन को बढ़ावा देना है। इसके तहत आने वाले समय में नए मोटरसाइकिल रूट, हेरिटेज राइड और ऑफ-रोड ट्रेल विकसित करने की योजना है।
इस पहल के जरिए मध्य प्रदेश के जंगल, वन्यजीव, स्थानीय संस्कृति और ऐतिहासिक स्थलों को एक ही यात्रा अनुभव में जोड़ने की कोशिश की जा रही है।

Next Post

डीबी मॉल करंट हादसा: दिव्यारिशी के घर पहुंचे जीतू पटवारी, परिजनों से की मुलाकात

Fri Oct 2 , 2026
भोपाल में डीबी मॉल के सामने करंट लगने से हुई दिव्यारिशी की मौत के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी उनके निज निवास पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर घटना पर दुख जताया और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। हादसे को लेकर परिजनों से घटना की जानकारी भी ली। […]

You May Like