चित्रकूट में स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित

सतना: कलेक्टर के आदेशानुसार एवं एसडीएम मझगवां की अध्यक्षता में गुरुवार को जानकी कुंड चित्रकूट सभागार में स्वास्थ्य विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग के संभाग, जिला एवं खंड स्तरीय अधिकारियों द्वारा समस्त मैदानी कर्मचारियों एमपीएस सीएचओ, एनएम एमपीडब्ल्यू, ए डब्लू डब्लू की एक महत्वपूर्ण संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई, बैठक के दौरान समस्त विभागीय कार्यक्रमों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई एवं उपस्थित अधिकारियों द्वारा सभी कर्मचारियों को अपने कार्य दायित्वों का निर्वहन पूरी तन्मयता के साथ शत-प्रतिशत पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया, ताकि विकासखंड में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में प्रभावी कमी लाई जा सके। इस संयुक्त बैठक में जेडी कार्यालय रीवा से जेडी मैडम (महिला बाल विकास) एवं जेडी मैडम (स्वास्थ्य) के प्रतिनिधि सहित जिले से सीएमएचओ, डीपीओ (WCD) तथा खंड स्तर से बीएमओ डॉ. रूपेश सोनी, बीपीएम एस.एन. बागरी, बीसीएम देवमुनि पटेल एवं बीईई आभा सिंह ने सक्रिय रूप से अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

Next Post

राज्य वित्त विभाग की 3 सदस्यीय टीम ने शुरू की जांच

Fri May 1 , 2026
सतना: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत सतना जिले में ईपीएफ को लेकर छह करोड़ रुपये का बड़ा वित्तीय घोटाला सामने आया है। कर्मचारियों के वेतन से हर माह ईपीएफ की कटौती तो की जा रही थी, लेकिन यह राशि कर्मचारियों के खातों में जमा नहीं की गई। इस गंभीर […]

You May Like