श्रीलंकाई नौसेना ने 350 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किये

कोलंबो, 2 नवंबर (वार्ता ) श्रीलंकाई नौसेना ने मछली पकड़ने वाले एक जहाज पर लदी 350 किलोग्राम से अधिक क्रिस्टल मेथामफेटामाइन और हेरोइन बरामद की है।

इनकी कीमत लगभग पांच अरब रुपये है।मेथामफेटामाइन को आमतौर पर “आइस” के रूप में जाना जाता है।

उप रक्षा मंत्री मेजर जनरल अरुणा जयशेखर ने रविवार को संवाददाताओं को बताया कि 16 बैगों में पैक ये मादक पदार्थ मछली पकड़ने वाले एक जहाज के अंदर पाए गए, जिसे नौसेना ने शनिवार को देश के पश्चिमी तट के पास समुद्र में रोका था।

जहाज को रविवार सुबह डिकोविता मत्स्य पालन बंदरगाह लाया गया। उन्होंने बताया कि जहाज पर सवार छह संदिग्धों को नौसेना ने हिरासत में ले लिया है।

उप मंत्री ने कहा कि श्रीलंका ने इस वर्ष अब तक लगभग चार टन क्रिस्टल मेथामफेटामाइन और हेरोइन जब्त की है। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों का उन्मूलन श्रीलंका सरकार की प्रमुख नीतिगत प्राथमिकता बनी हुई है।

Next Post

दिल्ली में "दमघोंटू प्रदूषण" को लेकर प्रियंका गांधी वाड्रा ने तत्काल कार्रवाई का आह्वान किया

Sun Nov 2 , 2025
नयी दिल्ली, 2 नवंबर (वार्ता) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली में गंभीर वायु प्रदूषण पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुये केंद्र एवं राज्य सरकारों से समन्वित कार्रवाई की तत्काल अपील की है। श्रीमती वाड्रा ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र […]

You May Like

मनोरंजन