दिल्ली में “दमघोंटू प्रदूषण” को लेकर प्रियंका गांधी वाड्रा ने तत्काल कार्रवाई का आह्वान किया

नयी दिल्ली, 2 नवंबर (वार्ता) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली में गंभीर वायु प्रदूषण पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुये केंद्र एवं राज्य सरकारों से समन्वित कार्रवाई की तत्काल अपील की है।

श्रीमती वाड्रा ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में दमघोंटू वायु प्रदूषण को देखते हुये इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने और उसे कम करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इसका असर बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों और सांस रोगों से पीड़ित मरीजों पड़ता है।

उन्होंने इस स्थिति से निपटने का आह्वान करते हुए कहा, “इस शहर पर प्रदूषण का जबदस्त आवरण है। अब समय आ गया है कि हम सभी एकजुट होकर इस बारे में कुछ करें।”

श्रीमती वाड्रा ने सरकारों से तुरंत कार्रवाई करने का आग्रह किया और अपनी पार्टी की ओर से समर्थन की पेशकश करते हुये कहा “केंद्र और राज्य सरकारों को तुरंत कार्रवाई करने की आवश्यकता है। इस भयावह स्थिति को कम करने के लिए वे जो भी कदम उठाएँगे, हम उनका समर्थन और सहयोग करेंगे।”

गौरतलब है कि दिल्ली की वायु गुणवत्ता एक गंभीर समस्या बनी हुई है। सर्दियों के महीनों में राजधानी में अक्सर प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्तर पर पहुँच जाता है जिसके कारण सरकारी उपायों की नाकामी की व्यापक आलोचना होती है।

Next Post

भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता में मक्का पर खींचतान: भारत अपने किसानों के साथ

Sun Nov 2 , 2025
(शोभित जायसवाल से) नयी दिल्ली, 02 नवंबर (वार्ता) मक्का आयात को लेकर अमेरिका की ओर से दबाव के बावजूद भारत अपने किसानों के पक्ष में मज़बूती से खड़ा है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल- दोनों साफ़ कर चुके हैं कि भारतीय किसानों हितों के […]

You May Like