भोपाल:मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को श्री काल भैरव से प्रदेशवासियों के सौभाग्य, शांति, अभयता और आरोग्यता की प्रार्थना की। उन्होंने एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा “ॐ कालभैरवाय नमः ! धर्म नगरी उज्जैन स्थित श्री काल भैरव मंदिर में विराजमान भगवान श्री काल भैरव से सभी प्रदेशवासियों के लिए सौभाग्य, शांति, अभयता और आरोग्यता की प्रार्थना है।
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने खंडवा के ग्राम जामली और उज्जैन के समीप इंगोरिया थाना क्षेत्र में दुर्गा विसर्जन के दौरान हुए हादसों को अत्यंत दुखद बताया। उन्होंने शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घोषणा की कि मृतकों के परिजनों को ₹4-4 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी तथा घायलों को नजदीकी अस्पताल में समुचित उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।
