भिंड: शहर के नेशनल हाईवे-719 बाईपास पर दर्दनाक हादसा हो गया। लहार चुंगी चौराहे पर सड़क पार कर रही बुजुर्ग महिला को तेज रफ्तार टैंकर ने अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर ही गिर पड़ी। आनन-फानन में पुलिस ने उसे ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक देख ग्वालियर रेफर कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक घायल महिला की पहचान मुन्नीबाई राजावत निवासी नयागांव के रूप में हुई है। वह किसी काम से भिंड बाजार आई थीं। जिस वक्त महिला लहार चुंगी वायपास पर सड़क क्रॉस कर रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रहा टैंकर एसपी ऑफिस के सामने पहुंचते ही महिला से टकरा गया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
