ग्वालियर: जिले में खनिज पदार्थों के अवैध उत्खनन, परिवहन व भण्डारण के खिलाफ रात में भी कार्रवाई की जा रही है। खनिज विभाग की टीम ने आज तड़के छापामार कार्रवाई कर बिलौआ के समीप बिना रॉयल्टी के गिट्टी व डस्ट अवैध परिवहन करते मिले 03 डम्फर जब्त किए हैं।
जिला खनिज अधिकारी घनश्याम सिंह यादव ने बताया कि जब्त किए गए तीनों डम्फर पुलिस थाना बिलौआ की अभिरक्षा में खड़े कराए गए हैं। साथ ही इस अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ मध्यप्रदेश गौंण खनिज एवं अवैध परिवहन व भण्डारण नियमों के तहत अर्थदण्ड सहित अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।
