डॉ नरेश ने डीएमसी की कार्यविहीनता पर व्यक्त की चिंता, मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

नयी दिल्ली 09 जून (वार्ता) दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. नरेश कुमार ने दिल्ली चिकित्सा निगम (डीएमसी) की कार्यविहीनता पर चिंता व्यक्त की है और इस संबंध में सोमवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को एक ज्ञापन सौंपा।

डॉ. कुमार ने मीडियाकर्मियों को बताया कि राजधानी की स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ मानी जाने वाली यह संस्था महीनों से प्रशासनिक ठहराव का शिकार है, जबकि सरकार ‘तमाशबीन’ बनी हुई है। उन्होंने बताया कि इस ज्ञापन की एक प्रति उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को भी भेजी गई है।

उन्होंने ज्ञापन में लिखा, “फरवरी 2025 से दिल्ली चिकित्सा निगम में रजिस्ट्रार की नियुक्ति नहीं हुई है, वेबसाइट बंद है और हज़ारों डॉक्टर तथा विद्यार्थी पंजीकरण, प्रमाण पत्र तथा लाइसेंस नहीं मिलने के चलते असहाय हैं। सरकार के पास संस्था को भंग करने की योजना बनाने का समय है, लेकिन संचालन बनाए रखने की नीयत नहीं।”

उन्होंने कहा कि डीएमसी की वेबसाइट केवल तकनीकी कारणों से नहीं, बल्कि सरकार द्वारा कई महीनों से सब्सक्रिप्शन फीस का भुगतान न करने के कारण बंद पड़ी है, जो प्रशासनिक लापरवाही और उदासीनता का स्पष्ट प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि डीएमसी की कार्यप्रणाली ठप हो जाना रेखा गुप्ता सरकार की गंभीर प्रशासनिक लापरवाही और स्वास्थ्य के प्रति उदासीनता का प्रमाण है।

उन्होंने कहा, “एक ओर दिल्ली में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई हुई है, दूसरी ओर डीएमसी जैसी संवैधानिक संस्था महीनों से बिना रजिस्ट्रार के, बिना वेबसाइट के और बिना किसी सक्रिय तंत्र के पड़ी है।”

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं और ऐसे समय में डीएमसी जैसी संस्था का निष्क्रिय होना सरकार की लोगों के स्वास्थ्य के प्रति उदासीन रवैये को उजागर कर रहा है। उन्होंने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह निशाना साधते हुए कहा कि वे इस पूरे संकट में पूरी तरह से नदारद हैं।

उन्होंने श्रीमती गु्प्ता और श्री सक्सेना से इस संबंध में तत्काल कदम उठाने की मांग की है।

Next Post

राज्य का दर्जा बहाल करना विकास के लिए मुख्य मांग और शर्त बनी हुई है: फारूक

Mon Jun 9 , 2025
श्रीनगर 09 जून (वार्ता) नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने सोमवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करना क्षेत्र की विकास चुनौतियों से निपटने के लिए मुख्य मांग और शर्त बनी हुई है। डॉ अब्दुल्ला ने गंदेरबल में संवाददाताओं से कहा, “राज्य का दर्जा हमारा मुद्दा है […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।