बंगलादेश के घटनाक्रम का असम पर पड़ सकता है असर : हिमंत

गुवाहाटी, (वार्ता) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने मंगलवार को कहा कि बंगलादेश में हाल के घटनाक्रम राज्य के लिए चिंता का विषय हैं तथा बंगलादेश में हिंदुओं पर बढ़ते अत्यार की घटनाओं का असर असम पर पड़ सकता है।

श्री शर्मा ने सभी से सावधान रहने की अपील करते हुए कहा कि स्थिति पर पूरी तरह से नजर रखने की जरुरत है। उन्होंने कहा, “हमें सावधान रहना होगा। हमें बंगलादेश में हिंदू समाज में भी उम्मीद जगानी होगी।”

असम से कुछ जिहादी तत्वों की हालिया गिरफ्तारी के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे तत्व राज्य में करीब एक दशक से सक्रिय हैं। उन्होंने कहा, “पिछले 10 सालों से हम यहां जिहादी गतिविधियां देख रहे हैं। असम की सुरक्षा हमेशा से चिंता का विषय रही है। मुझे यकीन है कि असम में अभी भी कुछ स्लीपर सेल सक्रिय हैं। जब तक भू-राजनीतिक स्थिति में काफी सुधार नहीं होता, तब तक राज्य की सुरक्षा चिंता का विषय बनी रहेगी।”

Next Post

क्या ट्रंप वेनेजुएला के मादुरो की तरह मोदी को किडनैप करेंगे , पृथ्वीराज ने उठाया सवाल

Wed Jan 7 , 2026
मुंबई, (वार्ता) महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने मंगलवार को खुलकर सवाल उठाया कि क्या अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को “किडनैप” करेंगे। श्री चव्हाण ने यहां संवाददाताओं से कहा, ” पचास प्रतिशत टैरिफ के साथ व्यापार बिल्कुल संभव नहीं है। असल […]

You May Like