युवक की गला काट कर हत्या करने वाले आरोपी नही पकड़े गए

रीवा।गढ़ थाना अन्तर्गत आने वाली लालगांव पुलिस चौकी के पिपरहा गांव के रहने वाले एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई और उसके बाद चाकू से उसका गला काटा गया. जिसका वीडियो बनाकर युवक के परिजनो को भेजा गया. पुलिस ने इस मामले में आरोपी के परिजनो को पूंछताछ के लिये हिरासत में लिया है. जबकि वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी फरार है, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है. पुरानी रंजिश को लेकर वारदात को अंजाम देने की आशंका है.

पुलिस के मुताबिक पिपरहा गांव के रहने वाले अभिषेक त्रिपाठी का शव बुधवार को गांव से लगे भोखरी जंगल में मिला था. अभिषेक को उसके छोटे भाई भैया त्रिपाठी का दोस्त रजनीश मिश्रा घूमने के लिये साथ ले गया था और दोपहर हत्या कर दी. लालगांव पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियो की तलाश शुरू कर दी है. परिजनो ने पुलिस को गला काटने का वीडियो भी दिखाया. आरोपियो ने चाकू से गला काटा और उसका वीडियो भी बनाया. हत्या के पीछे असल वजह क्या है यह जांच का विषय है. लेकिन माना जा रहा है कि रंजिश के चलते युवक को मौत के घाट उतारा गया है. पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि आरोपी रजनीश मिश्रा की तलाश की जा रही है. अलग-अलग टीम गठित की गई है सुबह युवक को आरोपी अपने साथ घुमाने के लिये लेकर गया था. पूंछताछ के लिये परिजनो को हिरासत में लिया गया है.

Next Post

स्‍मार्ट मीटर: उपभोक्ताओं को खपत के आधार पर टैरिफ में मिलेगी छूट

Thu May 8 , 2025
भोपाल।मध्‍य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी उपभोक्ताओं के हित में बड़ा फैसला लिया है. कंपनी ने बताया है कि स्‍मार्ट मीटर उपभोक्‍ताओं को दिन के टैरिफ में छूट प्रदान की जाएगी. स्‍मार्ट मीटर उपभोक्‍ताओं के लिए यह सभी छूट अथवा प्रोत्साहन की गणना सरकारी सब्सिडी (यदि कोई हो) को छोड़कर की […]

You May Like