शहर में लगातार सातवें दिन बदबूदार और मटमैले पानी की सप्लाई से भड़के वार्डवासी

सतना: शहर में बीते एक सप्ताह से गहराया पेयजल संकट अब प्रशासन के नियंत्रण से बाहर होता नजर आ रहा है. सात दिन बीत जाने के बाद भी स्थानीय प्रशासन शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कोई ठोस कदम या नया प्रयोग नहीं कर सका है. स्थिति यह है कि करोड़ों रुपये के निजी ठेके पर शहर में पानी का जिम्मा संभाल रही कृष्णा कंस्ट्रक्शन कंपनी जनता को बदबूदार और मटमैला पानी सप्लाई कर रही है. दूषित पानी पीने को मजबूर वार्डवासियों का धैर्य अब जवाब दे रहा है और पूरे शहर में भारी आक्रोश पनपने लगा है.
कंपनी की लापरवाही इस कदर बढ़ गई है कि उसे प्रशासनिक चेतावनियों का भी कोई डर नहीं रह गया है.बीते दिनों महापौर ने कंपनी को आड़े हाथों लेते हुए दो दिन के भीतर पानी की गुणवत्ता सुधारने का सख्त अल्टीमेटम दिया था, लेकिन यह समयसीमा बीत जाने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है और महापौर की चेतावनी पूरी तरह बेअसर साबित हुई है.

पेयजल संकट को देखते हुए नगर निगम आयुक्त शेर सिंह मीना ने भी स्वयं मोर्चा संभालते हुए वाटर फिल्टर प्लांट का निरीक्षण किया था. निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि पानी की गुणवत्ता को तुरंत दुरुस्त कर शहर में साफ पानी की सप्लाई की जाए, लेकिन धरातल पर इस निरीक्षण का भी कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है.करोड़ों रुपये के भारी-भरकम बजट के बावजूद शहर की जनता बूंद-बूंद शुद्ध पानी के लिए तरस रही है और घरों में लगातार बदबूदार पानी पहुंच रहा है

Next Post

सलमान के साथ छप गए थे शादी के कार्ड, फिर क्यों टूटा रिश्ता; ब्रेकअप के बाद भी कायम है दोस्ती

Thu Jul 9 , 2026
90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री संगीता बिजलानी आज 66 वर्ष की हो गई हैं। मिस इंडिया का ताज जीतने से लेकर सलमान खान के साथ अधूरी प्रेम कहानी तक, उनकी जिंदगी कई दिलचस्प मोड़ों से भरी रही। त्रिदेव में गजर ने किया है इशारा गाने पर अपनी खूबसूरती का […]

You May Like