भोपाल में झमाझम बारिश, कई इलाकों में जलभराव

भोपाल। राजधानी में रविवार शाम से शुरू हुआ बारिश का दौर आज सोमवार को भी लगातार जारी रहा। मौसम विभाग के मुताबिक इस अवधि में कल रात से आज दोपहर तक करीब 5 मिमी बारिश दर्ज की गई। रुक-रुककर हुई तेज बरसात से मौसम सुहावना हो गया, लेकिन कई निचले इलाकों में जलभराव से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।

भदभदा रोड, अरेरा कॉलोनी, भेल क्षेत्र और पुराने शहर के हिस्सों की निचली बस्तियों और सड़कों में पानी भर गया। जिससे सुबह के समय ऑफिस और स्कूल जाने वालों को जाम और कीचड़ से जूझना पड़ा।

मौसम विभाग ने राजधानी समेत प्रदेश के कई जिलों में अगले 24 घंटे तक हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई है। साथ ही अगले 72 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने बाढ़ जैसे हालात बनने की आशंका जताई है।

Next Post

40 करोड़ के घोटाले की जांच करने भोपाल से रीवा पहुंची टीम

Mon Sep 1 , 2025
रीवा। नागरिक आपूर्ति निगम में लगभग 40 करोड़ के कथित घोटाले की जांच करने भोपाल से तीन सदस्यीय टीम रीवा पहुंची है. कलेक्टे्रट स्थित नागरिक आपूर्ति निगम कार्यालय में सुबह से कार्यवाही जारी है. कई अहम दस्तावेजो की पहड़ताल टीम द्वारा की गई. दरअसल लगभग 40 करोड़ की राशि सरकार […]

You May Like