
भोपाल। वर्ष 2026 के लिए घोषित पद्म पुरस्कारों में मध्यप्रदेश की चार विभूतियों को पद्मश्री सम्मान के लिए चयनित किया गया है। इस उपलब्धि से प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है।
पद्मश्री सम्मान प्राप्त करने वालों में खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए भगवान दास रैकवार, साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए कैलाश चंद्र पंत, सामाजिक कार्य के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने वाले मोहन नागर तथा पुरातत्व के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले नारायण व्यास शामिल हैं। इन सभी विभूतियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में सतत मेहनत, समर्पण और सेवा भाव के साथ कार्य कर समाज को नई दिशा देने का प्रयास किया है।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2026 के लिए कुल 131 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई है, जिनमें पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री पुरस्कार शामिल हैं। इन पुरस्कारों के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया जाता है। मध्यप्रदेश की चार विभूतियों को पद्मश्री सम्मान मिलना प्रदेश के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है।
