अति प्राचीन बंधारेश्वर महादेव मंदिर में शिवरात्रि पर होगा मेले के आयोजन में,सजने लगी है दुकानें और पालकियां।

पानसेमल,

पानसेमल विकासखंड के ग्राम अलखड़ में स्थित अति प्राचीन बंधारेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि पर भव्य मेला आयोजित होता है, मेले की व्यवस्थाओं के लिए मेला समिति सदस्यों पदाधिकारियों ग्राम पटेल और ग्रामीणों द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं की जाती हैं, मेले में सेंधवा, बड़वानी, पलसूद , निवाली, पानसेमल, खेतिया, एवं महाराष्ट्र से भी दुकानदार दुकान लगाते है । जिसमें खिलौने फलों,सब्जियों,फोटो स्टूडियो, आदि कई प्रकार की दुकानें लगाई गई है।साथ ही झूले भी मेले का आकर्षण रहेंगे। मंदिर के पुजारी ओंकार बैरागी ने बताया की यह मेला अंग्रेजो के जमाने के पूर्व से चला आ रहा है।वर्ष 1890 से हमारा परिवार इस मंदिर की वंशानुगत सेवा करते आ रहा है,शिवजी के पूजन ओर अभिषेक तत्पश्चात श्रद्धालुओ को दर्शन के लिए मंदिर के द्वार खोल दिए जाते है। भीड़ को नियंत्रण करने पुलिस प्रशासन व मेला समिति के सदस्य अपनी सेवा देते है ।

Next Post

हत्या के इरादे से युवक को चाकू से गोदा

Sat Feb 22 , 2025
जबलपुर। हनुमानताल थाना क्षेत्र में धक्का लगने की बात पर बदमाश ने हत्या करने के इरादे से युवक को चाकू से गोद दिया। हमले में घायल को तत्काल उपचार के लिए मेडिकल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया […]

You May Like

Play sound