अतिवृष्टि से दो मकान ढहे, बाल-बाल बचे परिवार, प्रशासन ने शुरू की राहत प्रक्रिया

जबेरा/दमोह। जनपद पंचायत जबेरा अंतर्गत ग्राम पंचायत जबेरा के वार्ड क्रमांक 6 में मंगलवार रात हुई अतिवृष्टि के कारण दो परिवारों के कच्चे मकान ढह गए। हादसे में गुमान चौधरी सहित दो परिवारों के मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। राहत की बात यह रही कि मकानों के अंदर मौजूद सभी लोग समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

मकान गिरने से घर-गृहस्थी का सामान, खाद्यान्न व अन्य आवश्यक सामग्री मलबे में दबकर खराब हो गई, जिससे प्रभावित परिवारों के सामने संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

पीड़ित परिवारों ने शासन-प्रशासन से उचित आर्थिक सहायता व मुआवजे की मांग की है, ताकि वे अपने आशियाने और दैनिक जीवन को फिर से व्यवस्थित कर सकें।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम सी.जी. गिरी के निर्देश पर पटवारी तरुण चौरसिया मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्षति का निरीक्षण कर पंचनामा एवं प्रकरण तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दिया है, ताकि शासन की ओर से प्रभावित परिवारों को शीघ्र राहत व मुआवजा उपलब्ध कराया जा सके।

Next Post

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस नीमच में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 50 विद्यार्थियों के बने आभा कार्ड

Wed Jul 22 , 2026
नीमच। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नीमच में उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार उमंग-उच्च शिक्षा हेल्थ एंड वेलनेस कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। महाविद्यालय के क्रीड़ा विभाग एवं यूथ रेड क्रॉस इकाई के तत्वावधान में जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य […]

You May Like