सीहोर। नगर के दि ऑक्सफोर्ड हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र मयंक मेवाड़ा ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त कर अंडर-14 संभाग स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया.
संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में सहभागिता कर मयंक ने अपने खेल कौशल, अनुशासन एवं टीम भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. मयंक मेवाड़ा की इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी शीलू शर्मा, प्राचार्य आलोक शर्मा, डीएसओ अत्ताउल्लाह खान एवं संकुल प्राचार्य कमल सिंह कोदिया, संस्था अध्यक्ष एड. जॉली कुरियन, प्राचार्या डॉ. बीना जे. कुरियन एवं स्टाफ ने खेल भावना और समर्पण की सराहना करते हुए बधाई दी एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
