कक्षा तीन से आठ की अर्द्धवार्षिक परीक्षा की तिथियां घोषित

ग्वालियर: मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र ने एमपी बोर्ड कक्षा 3 से 8 की अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025-26 का टाइम टेबल जारी कर दिया है।पंजीकृत छात्र इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। दिव्यांग और निशक्त विद्यार्थियों को परीक्षा में अतिरिक्त समय और लेखक की सुविधा दी जाएगी। शासकीय और अशासकीय स्कूलों में कक्षा 3 से 8 के लिए आयोजित होने वाला अर्धवार्षिक मूल्यांकन, जो पहले 24 नवंबर से शुरू होने वाला था, अब 8 दिसंबर से 13 दिसंबर के बीच आयोजित किया जाएगा।
कक्षा 3-5 के लिए परीक्षा कार्यक्रम
दिनांक विषय
8 दिसंबर 2025 प्रथम भाषा – हिन्दी/अंग्रेजी/उर्दू/मराठी
9 दिसंबर 2025 गणित अथवा संगीत (दृष्टिबाधितों के लिए)
10 दिसंबर 2025 द्वितीय भाषा – अंग्रेजी (जिनकी प्रथम भाषा हिन्दी/उर्दू/मराठी है) अथवा हिन्दी (जिनकी प्रथम भाषा अंग्रेजी है)
11 दिसंबर 2025 पर्यावरण अध्ययन
12 दिसंबर 2025 अतिरिक्त भाषा – हिन्दी/उर्दू
परीक्षा का समय
एमपी बोर्ड कक्षा 3 से 5 की अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025-26 सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी, जबकि कक्षा 6 से 8 की परीक्षा दोपहर 1:30 बजे से 4 बजे तक, कुल ढाई घंटे के लिए आयोजित होगी।
राज्य शिक्षा केन्द्र के संचालक हरजिंदर सिंह ने बताया कि प्रदेश में संचालित एसआईआर प्रक्रिया में शासकीय कर्मचारियों की व्यस्तता के कारण कक्षा 3 से 8 के अर्धवार्षिक मूल्यांकन की तिथियों को आगे बढ़ाया गया है और इसके अनुरूप नवीन समयसारिणी जारी की गई है।

Next Post

जी20: मोदी ने 'एकात्म मानववाद', अफ्रीका कौशल गुणक और वैश्विक स्वास्थ्य देखभाल टीम का प्रस्ताव रखा

Sun Nov 23 , 2025
जोहान्सबर्ग/नयी दिल्ली, (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को जी20 शिखर सम्मेलन में विकास के मापदंडों पर पुनर्विचार करने के लिए भारत के सभ्यतागत मूल्य एकात्म मानववाद का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि संसाधनों से वंचित बड़ी आबादी, विशेष रूप से अफ्रीका के पीड़ित होने के कारण, विकास के मापदंडों […]

You May Like